Advertisement

बूढ़ी गंडक नदी में बढ़ने लगा जलस्तर लेकिन बन्दरा क्षेत्र के जर्जर बांधों की अबतक नहीं हुई मरम्मती कार्य

-बूढ़ी गंडक नदी में बढ़ने लगा जलस्तर लेकिन बन्दरा क्षेत्र के जर्जर बांधों की अबतक नहीं हुई मरम्मती कार्य

-रतवारा में लोगों ने की जर्जर बांध मरम्मती कार्य कराने की मांग
-लोगों में नाराजगी
-लगाया खानापूर्ति का आरोप

बन्दरा। दीपक।

अब जबकि बूढ़ी गंडक नदी में जलस्तर भी बढ़ने लगे हैं लेकिन बन्दरा प्रखण्ड में स्थित पूरे नदी क्षेत्र के जर्जर बांधों की मरम्मती कार्य भी नहीं हो सके हैं,जिससे बांध क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।लोगों का कहना है कि बांध की बदतर स्थिति है। रतवारा में समीर कुमार एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मेघ रतवारा, सुंदरपुर रतवारा एवं अन्य क्षेत्रों में बांध मरम्मती नहीं हुई है।

बीते सालों में बांध मरम्मती के समय में स्पॉट के नोज को आगे नहीं बढ़ाया गया और ऊंचाई नहीं बढ़ाया गया।जिससे नदी की धारा से बांध कमजोर हो चुकी है।वहीं इस बार समस्तीपुर सीमान क्षेत्रों बसुआरी आदि इलाकों में बांध की जंगलों आदि की साफ-सफाई की बात तो सुने हैं लेकिन रतवारा एवं आसपास के क्षेत्रों में जर्जर बांध को कोई देखने-सुनने वाला नहीं है।नदी क्षेत्र से बालू खनन भी रोजना होने से इलाके में कई जगहों पर बांध कमजोर हुए हैं,पर स्थानीय प्रशासन कार्यवाई नहीं कर रही है।