-“बनारसी बाबू कैफे” का मल्लिका शेरावत ने किया भव्य उद्घाटन, बनारसी संस्कृति के रंग में रंगा मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर। दीपक तिवारी।
शहर को एक नए अनुभव की सौगात मिली है। शनिवार को होटल लिच्छवी विहार परिसर में “बनारसी बाबू कैफे” का भव्य उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, महापौर निर्मला देवी साहू, उपमहापौर डॉ. मोनालिसा सहित शहर के कई बुद्धिजीवी, व्यापारी वर्ग और कला-प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच की भव्यता और गरिमा ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
बनारसी बाबू कैफे केवल एक कैफे नहीं, बल्कि बनारसी परंपरा, संगीत, मेहमाननवाज़ी और स्वादिष्ट व्यंजनों का संगम है। कैफे का आंतरिक साज-सज्जा बनारसी थीम पर आधारित है, जहाँ पारंपरिक बनारसी डिज़ाइन, संगीत और संस्कृति को आधुनिक अंदाज़ में पेश किया गया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने कहा, “बनारसी बाबू कैफे में सिर्फ खाना नहीं, बनारसी संस्कृति की आत्मा बसती है। यह मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की बात है।”
कैफे प्रबंधन ने बताया कि यहाँ देसी स्वाद के साथ साथ आधुनिक खानपान और लाइव म्यूजिक का भी खास इंतजाम रहेगा, जिससे हर आयु वर्ग के लोग इससे जुड़ाव महसूस करें।
मुख्य आकर्षण:
मल्लिका शेरावत ने किया उद्घाटन
कैफे में बनारसी संस्कृति, संगीत व मेहमाननवाज़ी का अनोखा संगम
कई मंत्री, महापौर व शहर की प्रमुख हस्तियाँ रहीं मौजूद
पारंपरिक थीम के साथ आधुनिक सुविधाओं का सुंदर तालमेल













