-चलती ऑटो में लगी आग, महिला की दर्दनाक मौत, 5 लोग झुलसे
मुजफ्फरपुर | गायघाट | संवाददाता
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरूआ में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ऑटो में अचानक आग लगने से एक महिला की झुलसने से मौत हो गई। घटना में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी झुलसे हुए लोग ऑटो चालक के ही परिवार के बताए जा रहे हैं।जिन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग मुजफ्फरपुर से मधुबनी जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। रास्ते में अचानक ऑटो में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ऑटो जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे लोगों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
#MuzaffarpurNews #AutoAccident #FireTragedy #GayaGhat #SKMCH #BiharNews #MadhubaniYatra #दर्दनाकहादसा











