Advertisement

डियूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में आर्मी जवान मौत, गोरखपुर में थी पोस्टिंग

-डियूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में आर्मी जवान मौत, गोरखपुर में थी पोस्टिंग

– राजकीय सम्मान के साथ दरियापुर में हुआ अंतिम संस्कार, स्वजनों व गांव में मातम

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के संग्रामपुर प्रखंड स्थित दरियापुर-1 निवासी स्व0 लालबाबू सिंह के पुत्र व आर्मी के जवान राकेश कुमार सिंह की मौत डियूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हो गयी। वे वही पर कार्यरत थे। शव जैसे ही एम्बुलेंस से दरियापुर पहुंचा, स्वजनों के रुदन क्रंदन से मातमी सन्नाटा फैल गया। जबकि शव को एक झलक देखने के लिए प्रखंड के हर गाँव से महिला व पुरुषों का हुजूम उमड़ पड़ी। भीड़ में कोई ऐसा नही दिखा जिसकी शायद आंखे नम नहीं हो। जवान की पत्नी और पुत्र यह समझ नहीं पा रहे थे ईश्वर ने ऐसा क्यों किया। आर्मी जवान के बड़े भाई सह आर्मी में नायक पद पर दिल्ली में अपनी सेवा दे रहे राम किशोर सिंह ने बताया की बीते रविवार को गोरखपुर में ड्यूटी को लेकर चार लोगों के टीम के साथ जा रहे थे की गाड़ी पुल के डीभाइडर से टकरा गई। गाड़ी में सवार अन्य जवानों को आंशिक रूप से चोटे आई राकेश बुरी तरह जख्मी हो गए जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई।गोरखपुर से एम्बुलेंस से सूबेदार मेजर रोहताश सिंह, सिपाही मदन राणा, अनवर आलम शव लेकर दरियापुर पहुचे थे। जहां दानापुर आर्मी कैम्प के टीम के सदस्य भी साथ थे। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान सेना के जवानों ने दाह संस्कार के दौरान जवान को ग्यारह गोलियों से सलामी दी।वही जिस राष्ट्र ध्वज में जवान के शव को लपेट कर गोरखपुर से लाया गया था उस तिरंगे को उनके पुत्र शनि कुमार सिंह को सैनिकों ने सौप दिया।मुखाग्नि बड़े पुत्र व आर्मी जवान रिशव कुमार सिंह ने दिया।सूचना पर पहुचे संग्रामपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह के प्रतिनिधि रूप में दरोगा राहुल कुमार ने आर्मी जवान को पुष्प अर्पित किया।


– आर्मी जवान के असमय निधन पर शोक

आर्मी जवान के डियूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में हुए निधन पर स्थानीय जन प्रतिनिधि,समाजिक कार्यकर्ताओ ने देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए एमएलसी महेश्वर सिंह,वीआईपी नेता वरुण विजय
प्रमुख सुनिता देवी के प्रतिनिधि नितेश कुमार, जिप सदस्य प्रतिनिधि याहया खां उर्फ नारंगी खां, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उर्फ पिंकु सिंह, अमरेंद्र कुमार उर्फ ऋषि सिंह, जदयू नेता यतीन्द्र कुमार कश्यप, मुखिया कुमार धनंजय, बीजेपी मंडल अध्यक्ष कुमार दीपेंद्र, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पुनदेव सहनी, जागरण पंचायत क्लब के राजन कुमार गिरि, वकील कुमार चौधरी, राय सुबोध कुमार शर्मा उर्फ मुनानी शर्मा, मुखिया संघ अध्यक्ष रवि कुमार उर्फ रवि सिंह, जिप सदस्य पंकज द्विवेदी, राजेश सिंह, नाबालिक गिरि, परमानन्द पाण्डेय, पप्पू खा समेत कई लोगो ने शोक व्यक्त करते हुए अपूरणीय क्षति बताया हैं।