Advertisement

कांटी में डीएसपी पश्चिमी वन कार्यालय का उद्घाटन, आमजन से संवाद और त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा

-कांटी में डीएसपी पश्चिमी वन कार्यालय का उद्घाटन, आमजन से संवाद और त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा

ब्रेकिंग न्यूज़ | कांटी, मुजफ्फरपुर

कांटी प्रखंड अंतर्गत रामनाथ धमौली पूर्वी पंचायत स्थित मधुबन पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को डीएसपी पश्चिमी वन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन डीएसपी पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी ने किया।

इस अवसर पर ज्यूडिशियल क्षेत्र के सर्किल इंस्पेक्टर समेत विभिन्न थानों के थानेदार उपस्थित रहे।

डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्रीय जनता को आश्वस्त करते हुए कहा,

अगर किसी ज्यूडिशियल क्षेत्र के नागरिक को कोई परेशानी है, तो वे बेझिझक कार्यालय में आकर अपनी बात रखें। उनकी शिकायतों पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस अधिकारियों को मिला स्पष्ट निर्देश

कार्यक्रम में डीएसपी ने मौजूद सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आएं और प्रत्येक शिकायत पर त्वरित व विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इन अधिकारियों की रही उपस्थिति:

रामनाथ प्रसाद – पुलिस निरीक्षक सह कांटी थानाध्यक्ष

जय किशन कुमार – कांटी सर्किल इंस्पेक्टर

रामइकबाल प्रसाद – मोतीपुर सर्किल इंस्पेक्टर

अभिषेक कुमार मिश्रा – बरूराज थानाध्यक्ष

राजन कुमार पांडे – मोतीपुर थानाध्यक्ष

आदित्य कुमार – कथैया थानाध्यक्ष

साहुल कुमार – पानापुर करियात थानाध्यक्ष

डीएसपी कार्यालय खुलने से इस क्षेत्र के आम नागरिकों को कानूनी सहायता और पुलिस प्रशासन से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब स्थानीय स्तर पर सुलभ रूप से मिल सकेगा। क्षेत्रीय जनता ने इस पहल का स्वागत किया और इसे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

#कांटी_डीएसपी_कार्यालय #मुजफ्फरपुर_पश्चिमीवन #जनहित_में_प्रशासन #सुचित्रा_कुमारी #पुलिस_सुधार #FariyadiKiSuno #BreakingMuzaffarpur