-मोतिहारी नगर के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए सलाना बजट जरूरी: उप महापौर
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
मोतिहारी नगर निगम के उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद ने अपने कार्यकाल के ढाई वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सांसद राधामोहन सिंह, विधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, बीजेपी टीम और नगर वासियों को बधाई, शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया है। प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मोतिहारी नगर क्षेत्र के विकास के लिए कम से कम 50 करोड़ रुपए सालाना बजट की आवश्यकता है।

ताकि सभी पार्षद अपने क्षेत्र में एक एक करोड़ एवं मेयर एवं मैं दो दो करोड़ रुपए शहर के विकास पर खर्च कर सकूं। अभी तक सांसद राधामोहन सिंह के प्रयास से शहर में पाथ वे एवं बेंच लगाए जाने से शहर की सुंदरता और बढ़ गई है। इसके लिए उन्हें शहरवासियों के साथ साथ में आभार व्यक्त करता हूं। मौके पर भाजपा के मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।











