Advertisement

राजापाकर में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी थी ड्यूटी पर – परिजनों और पुलिस की पूछताछ जारी

-राजापाकर में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी थी ड्यूटी पर – परिजनों और पुलिस की पूछताछ जारी

हाजीपुर/राजापाकर | विशेष संवाददाता

वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में सोमवार की सुबह एक 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चंदन सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मोहद्दीनगर के चापर गांव का निवासी था। वह अपनी पत्नी सुषमा कुमारी और पुत्र के साथ बरियारपुर गांव में रहता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन सिंह पटना में ड्राइवरी का कार्य करता था और लगभग 5-6 दिन पहले ही वह घर लौटा था। उसकी पत्नी सुषमा कुमारी पहले राजापाकर जीविका समूह में कार्यरत थीं, परंतु दो वर्ष पूर्व उनका स्थानांतरण पातेपुर प्रखंड में हो गया था। रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम के कारण वह पातेपुर में ही ड्यूटी पर थीं।

सुबह में स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली कि चंदन सिंह ने पंखे के सहारे फांसी लगा ली है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी सुषमा कुमारी बरियारपुर पहुंची तो देखा कि घर पर लोगों और पुलिस की भारी भीड़ जुटी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंदर से बंद दरवाजा तोड़ा और चंदन सिंह को फांसी से उतार कर बाहर निकाला। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेजा गया।

अपर थाना अध्यक्ष संदीप मंडल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के छोटे भाई को सौंप दिया गया है। वहीं मृतक की सास अंजू देवी ने बताया कि सुषमा की यह दूसरी शादी थी और दोनों पति-पत्नी सामान्य रूप से साथ रह रहे थे।

राजापाकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल, मृतक की पत्नी सुषमा कुमारी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले की जांच जारी है।

#राजापाकर #आत्महत्या #VaishaliNews #BreakingNews #ChandanSingh #बरियारपुर #पति_ने_की_आत्महत्या #PoliceInvestigation #BiharNews