-भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित: एसपी
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने रघुनाथपुर थाने के थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान और चौकीदार सुरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जनता दरबार में मिली शिकायतों के बाद शुरू हुई। जांच में आरोपों के सही पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि थानाध्यक्ष ने जबरन एक जमीन पर निर्माण कार्य रुकवा दिया और मजदूरों को थाने में बंद कर दिया। आरोप में यह भी कहा है कि काम दोबारा शुरू करने के लिए चौकीदार के माध्यम से लाखों रुपये की मांग की गई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए, जिसे सीआई मुफस्सिल ने अंजाम दिया।
जांच के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी विस्तार से समीक्षा की गई। फुटेज अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपों की पुष्टि हुई।जिसके बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। बताया कि मामले में आगे की जांच एएसपी सदर करेंगे।












