-बलहा गांव में आयोजित हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 250 ग्रामीणों ने लिया लाभ
गायघाट (मुजफ्फरपुर) | 8 जून 2025
गायघाट प्रखंड अंतर्गत लदौर पंचायत के बलहा गांव में शनिवार को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व स्थानीय मुखिया जी ने किया, जबकि संचालन स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल मब्बी, दरभंगा की मेडिकल टीम ने किया।
शिविर में डॉ. अमरेंद्र नारायण, डॉ. अपराजिता, प्रभात कुमार, गोपी सिंह, पंकज कुमार, विकास कुमार एवं बबलू सिंह सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरी परामर्श भी दिया।

इस आयोजन में लगभग 250 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। मौके पर प्रशुराम कुमार, जीतेंद्र कुमार झा, संतोष पासवान, अजय ठाकुर, अजीत कुमार सिंह, मुनेशर सहनी सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग किया।
बताया गया कि इससे पूर्व भी लदौर गांव में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा चुका है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता और उपचार के लिए बेहद उपयोगी हैं।











