Advertisement

“हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत बहेड़ी प्रखंड में जनसंपर्क, जनता का मिला भरपूर समर्थन

-“हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत बहेड़ी प्रखंड में जनसंपर्क, जनता का मिला भरपूर समर्थन

दरभंगा, बहेड़ी:
कांग्रेस पार्टी के “हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत सोमवार को बहेड़ी प्रखंड के भच्छी, उज्जैना, कुशियाम सहित कई गांवों में ज़ोरदार जनसंपर्क किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर कांग्रेस के विचारधारा, ऐतिहासिक योगदान और वर्तमान नीतियों के प्रति जागरूकता फैलायी।

कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया गया। साथ ही पार्टी नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर समकालीन भारत के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका, सामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक अधिकार, संविधान की रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में पार्टी द्वारा किए गए प्रयासों को रेखांकित किया।

जनता ने इस अभियान का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई लोगों ने स्वेच्छा से अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराकर पार्टी के प्रति समर्थन जताया। यह पार्टी के प्रति लोगों के विश्वास और सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा, “कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समावेशी मूल्यों को आत्मसात करती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान पार्टी की जमीनी मजबूती के साथ-साथ जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, प्रदेश प्रतिनिधि प्रतिभा सिंह, AICC सदस्य अरविंद चौधरी, पंचायत अध्यक्ष रंजीत कुमार यादव, युवा कांग्रेस नेता कालीचरण यादव, गणेश चौधरी, रतिकांत झा, खुदादाद, मिथिलेश यादव, सुरज यादव एवं कोर्डिनेटर नटवर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।