-साइबर फ्रॉड का शिकार हुए युवक को लौटाई गयी राशि
-बिहार साइबर एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्यवाई
-छत्तीसगढ़ के युवक ने किया था फ्रॉड
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
साइबर फ्रॉड सितंबर माह में हुआ था। इस दौरान सब्जी भेजने के नाम पर 60 हज़ार रुपये की बैंक खाते पर मंगा ली थी।जिसे पुलिस द्वारा वापस कराया गया।यह राशि पियर थाना के रामपुरदयाल के रूपक कुमार की थी।

रूपक ने बिहार साइबर फ्रॉड अधिनियम के तहत पुलिस से शिकायत की थी।पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि छतीसगढ़ अंबिकापुर का युवक साइबर फ्रॉड में डिटेक्ट किया गया।जिसके बाद बैंक खाता फ्रिज कराया गया।पुलिस कार्यवाई के तहत उक्त 60हज़ार की राशि पीड़ित युवक रूपक कुमार को शुक्रवार को वापस कराया गया।








