Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत, दोंगा कराकर पत्नी के साथ जा रहे थे दिल्ली

-सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत, दोंगा कराकर पत्नी के साथ जा रहे थे दिल्ली

-बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा

गोपालगंज: जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास अनियंत्रित ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण कार में सवार सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं ड्राइवर और उसकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गये.

सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की मौत:

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है. मृतक की पहचान पुणे निवासी पवन प्रकाश पाठक के रूप में की गई है।

दोंगा कराकर पत्नी के साथ जा रहे थे दिल्ली:

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक पवन प्रकाश पाठक की दो महीने पहले बेतिया जिले के लाल बाजार निवासी ऋचा से शांडिल्य से शादी हुई थी. शादी के बाद गुरुवार को दोंगा का रस्म हुआ था. दोंगा का रस्म पूरा होने के बाद एक किराए के कार द्वारा अपनी पत्नी को गोरखपुर लेकर जा रहे थे।