Advertisement

बन्दरा पीएचसी में समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

-बन्दरा पीएचसी में समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

-विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश
-प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की समीक्षा

बन्दरा। दीपक।

बन्दरा पीएचसी में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। भव्या पोर्टल पर एंट्री करने आदि के निर्देश दिया गया। हेल्थ मैनेजमेंट का प्रशिक्षक दिया गया। चमकी-बुखार का लक्षण दिखते ही पीएचसी पर तुरंत लाने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान विभिन्न कमियों एवं खूबियों को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने निर्देश दिया ।स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चिकित्सा कार्यों एवं कार्यक्रमों को ससमय संचालित करने को कहा गया।समसामयिक चिकित्सा एवं कार्यक्रमों को लेकर सतर्कता एवं तत्परता बरतने का आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एएनएम, सीएचओ,आशा फैसिलेटर,बीएचएम,बीएमइनई आदि मौजूद थे।