Advertisement

लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: “बीजेपी का मकसद लालू परिवार को परेशान करना”

-लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: “बीजेपी का मकसद लालू परिवार को परेशान करना”

पटना। लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नजर बिहार चुनाव पर है, और इसी के तहत उनके परिवार को परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों को लगाया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि, “बीजेपी का ए टू जेड हर जांच एजेंसी का एक ही मकसद है — लालू परिवार को परेशान करना। चाहे बीजेपी का आईटी सेल हो या कोई अन्य जांच एजेंसी, वे बस हमें निशाना बनाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि उनका परिवार कानून का पालन करता है। “जब भी ईडी का समन आता है, हम लोग हाजिर होते हैं, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला है। अगर हम राजनीति में नहीं होते तो हम पर इतने मामले दर्ज नहीं होते,” तेजस्वी ने कहा।

तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि उनके परिवार को इतने बार जांच का सामना करना पड़ा है कि अब वे इसकी गिनती तक भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी और उनके स्वयं पर कई बार ईडी का सम्मन आ चुका है, लेकिन हर बार वे कानून का सम्मान करते हुए जांच में शामिल हुए हैं।

#LandForJobCase #TejashwiYadav #LaluYadav #BiharPolitics #EDInquiry