Advertisement

मतलुपुर मंदिर प्रांगण में विधायक निरंजन राय ने सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

-मतलुपुर मंदिर प्रांगण में विधायक निरंजन राय ने सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

-लोगों को मिलेगी इससे कई सुविधा
-काफी समय से थी इसकी मांग
-कहा-पिलखी-तेपरी पथ का निर्माण का शिलान्यास भी जल्द

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। विधायक निरंजन राय ने शनिवार को मतलूपुर स्थित अतिप्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने बताया कि यहां इस भवन की काफी जरूरत थी। इससे लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न दृष्टिकोण से मंदिर परिसर विकास को लेकर वे सरकार स्तर के अधिकारियों से भी बात कर आवश्यक कार्यवाई कराएंगे। एक सवाल के जबाब में उन्होंने की बन्दरा प्रखण्ड की लाइफलाइन अत्यंत जर्जर सड़क पिलखी-तेपरी मुख्य पथ के निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्य भी जल्द होगा। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


शिलान्यास समारोह में राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉक्टर गोपालजी त्रिवेदी, मन्दिर न्यास कमिटी सचिव बैद्यनाथ पाठक, पूर्व मुखिया संजय त्रिवेदी, राजद जिला महासचिव विनय कुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सहनी, जिला महासचिव योगेंद्र सहनी, प्रधान महासचिव रामेश्वर कुशवाहा, शोभित राम, गजाधर ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद वकिल सहनी, फूलबाबू राय, जिला प्रवक्ता अरविंद राय, अशोक यादव, प्रशांत पाठक और सोनू चौधरी आदि भी थे।

#बन्दरा #सामुदायिकभवन #शिलान्यास #विधायकनिरंजनराय #मतलूपुर #समाचार