-पूर्व मुखिया भोला भगत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मधुबन: बाजीतपुर पंचायत के पूर्व मुखिया भोला भगत का रविवार देर रात निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार, उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई।

उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजद नेता मदन साह, पूर्व मुखिया भिखारी प्रसाद, बतहू भगत और दिनेश प्रसाद समेत कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को सांत्वना दी।
#भोलाभगत #पूर्वमुखिया #श्रद्धांजलि #शोकसमाचार #मधुबन











