Advertisement

हरसिद्धि में राजद की जनसंवाद पदयात्रा

-हरसिद्धि में राजद की जनसंवाद पदयात्रा

-पूर्व विधायक राजेंद्र राम ने की तेजस्वी सरकार बनाने की अपील

तुरकौलिया। राजद द्वारा हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित वीरता गिरी टोला में शनिवार को जनसंवाद पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरसिद्धि के पूर्व विधायक राजेंद्र राम ने मातृशक्ति और आमजन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि अगर बिहार में राजद की सरकार बनती है, तो माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही, वृद्धा पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि सरकार बनने पर बिहार में 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

राजेंद्र राम ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था और इस दौरान करीब 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी भी दी गई। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं, और पटना के गांधी मैदान में शिविर लगाकर नियुक्ति पत्र दिए गए थे।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे राजद को समर्थन दें ताकि गरीबों का कल्याण हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार गरीबों को लूट रही है और उनकी स्थिति बदतर हो गई है। उन्होंने वादा किया कि अगर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनती है तो गरीबों के घर खुशहाली लौटेगी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार होगा, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और मजदूरों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

#राजद #TejashwiYadav #BiharPolitics #जनसंवाद #हरसिद्धि #RJD