Advertisement

मुजफ्फरपुर में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन, रंग-गुलाल संग मना उत्सव

-मुजफ्फरपुर में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन, रंग-गुलाल संग मना उत्सव

मुजफ्फरपुर: जिले के बन्दरा प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान युवाओं ने जमकर होली खेली और रंग-गुलाल उड़ाकर माहौल को रंगीन बना दिया।

प्रतिमा विसर्जन विभिन्न पोखरों एवं तालाबों में किया गया, जहां भक्तों ने मां सरस्वती की विदाई श्रद्धा के साथ की। विसर्जन जुलूस के दौरान गगनभेदी जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर कानून व्यवस्था

बनाए रखने के लिए स्थानीय थाना की पुलिस बलों को सक्रिय देखा गया। पुलिस की सतर्कता से कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

#सरस्वती_विसर्जन #मुजफ्फरपुर #होली_का_रंग #धार्मिक_उत्सव #शांति_व्यवस्था