-एक तरफ सरस्वती पूजा की धूम,दूसरी तरफ दो सगी बहनों पर जुर्म,दुष्कर्म की कोशिश
मुजफ्फरपुर(बिहार)।सम्वाददाता।
एक ओर लड़की को मां का स्वरूप मानकर पूजे जाते हैं।इलाका सरस्वती पूजा के रंग में रमा है दूसरी ओर दो सगी बहनों के साथ सरेआम मारपीट ,कपड़ा फाड़कर दुष्कर्म के प्रयास आदि से सम्बंधित मामला सामने आया है। घटना मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना के एक गांव की है।घटना के दौरान बीच बचाव करने गए पीड़िता के पिता के साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मियों का इलाज बन्दरा पीएचसी में कराया गया।

घटनाक्रम का विडीओ फुटेज भी सामने आया है। आरोप गांव के ही अन्तर्जातीय युवक पर है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर दबंग एवं उच्च जाति के हैं। पढ़ाई-परीक्षा छोड़कर बहनों को जबरन खेत में काम करने का दबाब बना रहे थे।इनकार करने पर नाराज हो गए और खेत जब दोनों बहनें घास करने गयी तो गाली। गलौज करते हुए हमला बोल दिया।हत्था थाना अध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।











