Advertisement

उपप्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा का भावपूर्ण विदाई समारोह

-उपप्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा का भावपूर्ण विदाई समारोह

मुंगेर। वरिष्ठ माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर में शनिवार को उपप्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि उज्ज्वल जी ने सदैव संगठन और समाज के हित में कार्य किया। उनकी सकारात्मक सोच ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ाया।

उपप्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा ने विद्यालय को परिवार बताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही कार्य संपन्न होते हैं। बालिका परिसर की प्रधानाचार्या कीर्ति रश्मि ने उनकी उदारता और त्याग को अनुकरणीय बताया एवं कविता पाठ के माध्यम से उनके योगदान को रेखांकित किया।

इस अवसर पर आचार्य मुकेश कुमार सिन्हा ने उनके सम्मान में प्रशस्ति पत्र का वाचन किया और उनके शिक्षण कौशल को विद्यालय की राष्ट्रीय पहचान से जोड़ा। आचार्य गौतम कुमार ने संघर्ष और सफलता के उनके सफर की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य अरुण कुमार एवं आभार ज्ञापन प्रभारी प्रधानाचार्य अविनाश कुमार ने किया। इस दौरान सभी आचार्यों ने पुष्प गुच्छ एवं उपहार भेंट कर उपप्रधानाचार्य को सम्मानित किया।

#सम्मान_समारोह #उज्ज्वल_किशोर_सिन्हा #शिक्षक_सम्मान #विदाई_समारोह #मुंगेर