-नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट को बताया प्रगतिशील
-बिहार के विकास को मिलेगी गति
पटना।दीपक कुमार तिवारी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे प्रगतिशील और भविष्योन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश की विकास गति तेज होगी और बिहार को भी विशेष लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मखाना बोर्ड की स्थापना से राज्य के मखाना किसानों को फायदा होगा, वहीं ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ेगी और आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

नीतीश कुमार ने इनकम टैक्स स्लैब में 12 लाख तक की छूट को मध्यमवर्ग के लिए राहतकारी बताया। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने और एमएसएमई क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ से 10 करोड़ करने को भी सकारात्मक कदम बताया, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने बजट में गरीबों, युवाओं और किसानों के लिए उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।
#Budget2025 #बिहार_विकास #नीतीश_कुमार #मध्यमवर्ग_को_राहत #MSME #कृषि_विकास












