Advertisement

गरीबों की बात नहीं सुनते अधिकारी, यह बेहद दुखद – अजीत कुमार

मुजफ्फरपुर: गरीबों की बात नहीं सुनते अधिकारी, यह बेहद दुखद – अजीत कुमार

मुजफ्फरपुर | पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने शुक्रवार को मड़बन प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों, मजदूरों और युवाओं से संवाद किया। उन्होंने गरीबों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

गांवों में आयोजित बैठकों के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वे गरीबों की बात नहीं सुनते, जिससे वे सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। साथ ही, प्रखंड और अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी चर्चा की गई।

अजीत कुमार ने कहा कि गरीबों की भलाई के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार योजनाएं चला रही हैं, लेकिन कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने ऐसे अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे गरीबों की समस्याओं को प्राथमिकता दें, अन्यथा एनडीए कार्यकर्ता उन्हें बेनकाब करेंगे।

उन्होंने जल्द ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू करने की घोषणा की और जनप्रतिनिधियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। सभा में कई प्रमुख नेता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

#मुजफ्फरपुर #गरीबोंकीआवाज #भ्रष्टाचार #सरकारीयोजनाएं #BJP #AjitKumar