-बेलागंज विधायक मनोरमा देवी का भव्य स्वागत
-जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर हुई चर्चा
गया। जदयू कार्यालय गया में जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद के नेतृत्व में बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर 7 दिसंबर को भुसुंडा मैदान में आयोजित होने वाले जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विधायक मनोरमा देवी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि बेलागंज विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से काम किया है। उन्होंने सम्मेलन की सफलता के लिए हर कार्यकर्ता का आभार प्रकट किया और कहा कि इस आयोजन में बेलागंज विधानसभा और जिले के कोने-कोने से करीब 10,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रखंड और पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, जदयू नेता अजय कुशवाहा, देवरानी देवी, सुमित्रा देवी, ज्योति सिंह, जहागीर खान, लालजी प्रसाद, और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। नेताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुटता और समर्पण के साथ काम करने की अपील की।
#बेलागंज_विधायक #मनोरमा_देवी #जदयू_सम्मेलन #गया_समाचार #राजनीतिक_घटनाक्रम











