-महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाददाता।मुजफ्फरपुर।
महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय एवं भारत सिरम कंपनी के संयुक्त तत्त्वावधान में सीएनडी विभाग एवं गृह विज्ञान विभाग के तरफ से महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता डॉक्टर पल्लवी राय थीं जो ‘आइसोपारब’ संस्था की अध्यक्ष तथा शहर की प्रख्यात वरिष्ठ महिला चिकित्सक हैं । डॉक्टर साधना सिंह ने भी महिलाओं के स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में डॉक्टर नीलम सिंह तथा डॉ राशी ने भी अपने विचार रखें तथा छात्राओं की समस्याओं का प्रश्नोत्तरी के माध्यम से समाधान किया गया। अनेक को छात्राओं ने अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इस कार्यक्रम के माध्यम से निराकरण पाया।

इस मौके पर रक्त जांच शिविर का आयोजन भी किया गया था। कार्यक्रम की सफल संचालन के लिए प्राचार्य प्रोफेसर कनुप्रिया ने अपनी शुभकामना प्रेषित की । इस मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षिकाएं डॉ किरण झा, डॉ शकील अजीम, डॉ निशि कांति, डॉ कुसुम कुमारी, डॉ. ममता रॉय,डॉ. वर्षा, डॉ स्मिता, मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राकेश रंजन, गृह विज्ञान विभाग की डॉ. श्वेता सिंह, डॉ कुमारी दीपमाला, कमांडर विभाग की डॉक्टर नीति श्रीवास्तव, पंखुड़ी कुमारी उपस्थिति रहीं
गृह विज्ञान विभाग के अध्यक्षा एवं CND की कोर्स कोआर्डिनेटर डॉक्टर सरिता कुमारी ने अपने वक्तव्य रखें तथा कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराया मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन CND की डॉ निशि रानी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत सिरम के श्री निशांत कुमार एवं श्री प्रदीप जी का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर महाविद्यालय की अधिकतर छात्राएँ , शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण मौजूद थे।











