Advertisement

शादी के 5 महीने बाद दूल्हे के साथ हुआ ‘खेल’

-शादी के 5 महीने बाद दूल्हे के साथ हुआ ‘खेल’

-खेत और घर में फंसा रहा पति और पत्नी ने कर दिया ‘कांड’

संवाददाता। बांका।

बिहार के बांका जिले के शंभूगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन शादी के कुछ ही महीनों बाद अपने पति और ससुराल वालों को चकमा देकर फरार हो गई। घटना धरमपुर गांव की है। पीड़ित पति लक्ष्मण दास ने बताया कि उनकी शादी पांच महीने पहले मुंगेर जिले के बैजलपुर गांव की सीमा कुमारी से हुई थी।
पीड़ित पति ने बताया कि घटना वाले दिन लक्ष्मण दास और उनके परिवार वाले धान की फसल काटने के लिए खेत गए थे। घर पर उनकी पत्नी सीमा कुमारी अकेली थी। इसी बीच उसने मौका देखकर घर से भागने का फैसला किया। लक्ष्मण दास ने बताया कि जब हम लोग धान की फसल काटने के लिए बहियार गए थे और घर में मेरी पत्नी सीमा कुमारी अकेली थी, इसी बीच वह मौका पाकर घर से फरार हो गई।


घर लौटने पर परिवार को सीमा के भागने का पता चला। उन्होंने पहले खुद ही उसकी तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया। लक्ष्मण दास ने शंभूगंज थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से अपनी पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। शंभूगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है कि सीमा को किसी ने बहला-फुसलाकर भगाया हो, तो कुछ का मानना है कि वह अपनी मर्जी से गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।