Advertisement

छिनतई एवं मारपीट मामले में 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: छिनतई एवं मारपीट मामले में 4 गिरफ्तार

-पुराने मामले में पुलिस ने की कार्यवाई
-भेजा जेल

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पीयर थाना की पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस कर्मी से छिनतई के मामले में मढैया गांव से बिट्टू शर्मा (22) को गिरफ्तार किया है। पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने शनिवार को बताया कि वह 4 सालों से फरार चल रहा था। पीयर थाना में माइक्रोफाइनेंस कर्मी से छिनतई कांड के दर्ज एक मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। जिसे मढैया गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं मारपीट के एक मामले में 3 साल से फरार वारंटी दिनेश सहनी, अनिल सहनी एवं नरेश सहनी को पुलिस ने करैला गांव से गिरफ्तार कर हिरासत के बाद जेल भेज दिया।