-अपने वजूद की रक्षा के लिए एकजुट हो रहे चित्रांश समाज, महासम्मेलन 3 को
मोतिहारी। राजन द्विवेदी
बिहार में चित्रांश समाज अपने वजूद और बिहार में वाजिब भागीदारी के लिए के लिए एकजुट हो रहे हैं। बिहार में जातिगत सर्वे रिपोर्ट को भी चुनौती दी है। जिसमें संख्या को बगैर घर घर जानकारी लिए गलत आंकड़े प्रस्तुत किया गया है। इसी क्रम में आज चित्रांश चेतना अभियान सह महासम्मेलन की अगुवाई कर रही भाजपा नेत्री डॉ हिना चंद्रा ने अपने चित्रांश समाज के पूर्वी चंपारण जिले में चेतना अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाले के साथ महासम्मेलन की तैयारी की समीक्षा बैठक के प्रेस वार्ता की। डा हिना चंद्रा ने आह्वान किया कि चित्रांश समाज के लोग सभी राजनीतिक दलों के दल से निकल कर अपने समाज के लिए एकजुट हो जाएं। बताया कि हम सनातनी है और हमारे समाज के देव चित्रगुप्त जी पूरे मानव जीवन का लेखा-जोखा रखने का काम किया।

स्वामी विवेकानंद ने सनातन का संकल्प पूरे विश्व को दिया। हमारे देश के पहले राष्ट्रपति और दूसरे प्रधान लालबहादुर शास्त्री जी ने भी देश की उन्नति में योगदान दिया। फिर आज उपेक्षित क्यों हैं ? हमारी लड़ाई अब अपने वजूद को कायम करने और देश व बिहार में अपनी सहमति स्थापित करने के लिए होगी। इस अवसर पर मणि कुमार श्रीवास्तव, धीरज कुमार, अनुज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे।












