खगड़िया : ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत,दूसरे पुत्र ने कूदकर बचाई जान
संवाददाता। खगड़िया।
खगड़िया में सड़क हादसा हुआ है. जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर में शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है. ट्रैक्टर पर सवार दूसरे पुत्र ने कूदकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.सलारपुर निवासी महेश्वर सिंह का पूरा परिवार एक ट्रैक्टर पर सवार होकर दियारा जलावन लाने जा रहा था. ट्रैक्टर पर मां के साथ दो बेटा और एक बेटी सवार थी. तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर उपधारा पर बने पुल के ढलान पर पलट गई. इस घटना में मां बेटे की मौत हो गई है. जबकि अन्य लोग ट्रैक्टर से कूदकर जान बचायी. ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण महेश्वर सिंह की 40 वर्षीय पत्नी सुमन देवी और उनके 14 वर्षीय पुत्र राजा कुमार की मौत हो गई.













