धान झाड़ते समय हादसा,साड़ी का पल्लू मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
मतलुपुर पंचायत के घोसरामा गांव में शुक्रवार सुबह एक हादसे में निर्मला देवी(40) नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसकी बाद में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, धान झाड़ने के दौरान उनकी साड़ी का पल्लू मशीन में फंस गया, जिससे वह मशीन की चपेट में आ गई और बुरी तरह जख्मी हो गईं। परिजनों का कहना है कि इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।इस दौरान उसकी मौत हो गयी।

घटनाक्रम को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह में ही धान झाड़ने के दौरान हादसे की शिकार हो गयी। संदर्भित घटनाक्रम की शिकायत या सूचना से स्थानीय थाने की पुलिस ने इंकार किया है।
















