Advertisement

अचानक आई इस आपदा से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन हैं तत्पर : राधामोहन सिंह

चंपारण की खबर::
अचानक आई इस आपदा से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन हैं तत्पर : राधामोहन सिंह

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
मोतिहारी के सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने जिले के संग्रामपुर प्रखंड के डुमरिया पंचायत के सिसवनिया टोला में बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की और उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि अचानक आई इस आपदा से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन तत्पर है। हमारी पार्टी की तरफ से भी हर संभव राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को चरितार्थ कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, मयंकेश्वर सिंह, खजुरिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गिरी, संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष भृगुण पासवान, भाजपा नेता राजन मिश्रा, आनंद सिंह, मुनानी शर्मा सहित अन्य नेता उपस्थित थे।