Advertisement

Breaking: प्लस पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर आशा वर्करों का प्रशिक्षण आयोजित

Breaking: प्लस पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर आशा वर्करों का प्रशिक्षण आयोजित

-विभिन्न बिंदुओं पर किया गया निर्देशित
-प्रखण्ड में 25हज़ार बच्चों को ड्राप पिलाने का लक्ष्य
-22 से 26 सितंबर तक चलेगा अभियान

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

5 दिवसीय प्लस पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बन्दरा पीएचसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि पोलियो उन्मूलन ड्रॉपिंग को लेकर लक्ष्य, तरीकों सहित विभिन्न बिंदुओं पर आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि जीरो से 5 साल के बच्चों को हर हाल में पोलियो अभियान का दो बूंद दवा अनिवार्य रूप से पिलाना है। उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा छूटे नहीं, इसको लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।

पूरे प्रखंड क्षेत्र में तकरीबन 25हज़ार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पल्स पोलियो का अभियान 22 से 26 सितंबर तक चलाया जाएगा।