-मॉडल हत्था थाना भवन का सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन
-थाना में लोकार्पण समारोह आयोजित
-अधिकारियों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर हुई विधिवत शुरुआत
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
जिले के बन्दरा प्रखंड के सकरी में नवनिर्मित नए मॉडल हत्था थाना भवन का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुजफ्फरपुर आगमन एवं तय कार्यक्रम के दौरान वहीं से इस नए थाना भवन का यह उद्घाटन किया गया।इस उपलक्ष्य में हत्था थाना भवन में एक लोकापर्ण समारोह भी आयोजित की गई।

इस मौके पर नए थाना भवन में फूल माला एवं कलश सजाए गए थे। थाना अध्यक्ष शशि रंजन के द्वारा नारियल फोड़कर विधिवत शुरुआत की औपचारिकता पूरी की गई। इस दौरान डीएसपी(सकरा) मनोज कुमार, इंस्पेक्टर संतोष कुमार,बीडीओ आमना वसी, थाना अध्यक्ष शशि रंजन,संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की मौजूदगी रही।











