-सोशल क्लब में आजादी उत्सव
पटना।आनंद।
कदम कुंआ सोशल क्लब में फिरंगी शासन से सत्ता हस्तांतरण के ७८ वीं सालगिरह के अवसर पर झंडोत्ताेलन किया गया, झंडोत्ताेलन सचिव मुकेश्वर दयाल ने किया। झंडोत्ताेलन के बाद क्लब के पदाधिकारी तथा विशिष्ट लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने आजादी के महत्व को समझाए और भारत में चल रहे ब्रितानी संविधान को भारतीय के अनुकूल संशोधन पर बल दिया। साल १९२४ में ब्रिटिश शासन के महाधिवक्ता बलदेव सहाय तथा ब्रितानी साहेब ने खेल व मनोरंजन बावत स्थापित किए थे। अब क्लब पूर्णतः खेल को बढाबा देने में लगा है।

क्लब में राष्ट्रीय पर्व आजादी के समय से ही मनाए जाते रहे हैं ।धन्यवाद के साथ ही कार्यक्रम की समाप्ति की गयी।
इस अवसर पर मकेश्वर दयाल सचिव, उपमहाधिवक्ता खुर्शीद आलम,सदन सिन्हा अधिवक्ता, अमित सिन्हा पूर्व उपमहानिरीक्षक, अनिल सिन्हा,अमोद सिन्हा,राकेश सिन्हा, विवेक वर्मा आदि अनेक वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।











