Advertisement

मुजफ्फरपुर: स्कूलों में बच्चों को आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने बताए तरकीब

-स्कूलों में बच्चों को आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने बताए तरकीब

-अग्नि आपदा में बचाव की जानकारी दी
-बाढ़ के दौरान सुरक्षा की तरकीब बताए
-भूकम्परोधी प्रशिक्षण भी दिया गया

मुजफ्फरपुरबन्दरा/ दीपक कुमार तिवारी।

सुरक्षित शनिवार के तहत क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में विभिन्न आपदाओं के दौरान खुद एवं साथियों को सुरक्षित रखने के उपायों को लेकर प्रशिक्षित किया गया। उत्क्रमित हाई स्कूल मुन्नी बैंगरी में गायघाट थाना के अग्निशमन विभाग की पुलिस कर्मियों के द्वारा अग्नि आपदा के दौरान सुरक्षित रहने के उपाय को लेकर बच्चों को प्रशिक्षित किया गया।

शिक्षक एमके शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षक सूरज सम्राट के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के सदस्यों ने बच्चों को आग लगने के दौरान सुरक्षित रहने, लोगों को सुरक्षित रखने,आग को बुझाने समेत कई ट्रिक्स की जानकारी बच्चों को दी गयी। वही प्राथमिक विद्यालय मुन्नी मुशहर में सुरक्षित शनिवार के तहत बाढ़ से बचाव की जानकारी विभिन्न गतिविधियों के द्वारा बच्चों को दिए गए।

स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण के द्वारा बाढ़ से बचने, डूबने की घटना में स्वयं एवं साथियों के बचाव समेत बाढ़ के दौरान होने वाले विभिन्न असुविधाओं एवं विपरीत स्थितियों को संदर्भित करते हुए बच्चों को प्रशिक्षित किया गया।

शिक्षिका तूलिका तुमुल ने बताया कि मिड्ल स्कूल पिरापुर चक में भूकंप आपदा से बचाव की जानकारी बच्चों को दी गयी।