-दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया
समस्तीपुर । दीपक कुमार तिवारी ।
खबर समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से है।जहां नव विवाहिता की उसके ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से टांग दिया गया। मृतका के पिता रंजीत दास ने मुसरीघरारी थाना को आवेदन देकर घटनाक्रम में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम एवं पुलिस बलों की टीम ने घटना स्थल की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पीड़ित पिता रंजीत दास समस्तीपुर जिले के चकमेहशी थाना के शहुरी ग्राम के वार्ड नंबर 5 के निवासी हैं। आवेदन में लिखा है कि उन्होंने अपने पुत्री की शादी 18 अप्रैल को अभिषेक सत्यराही उर्फ चंदन के साथ की थी। शादी में डिमांड के अनुसार दान दहेज दिए गए।बाबजूद दहेज की 5 लाख रुपए देने की मांग को लेकर उसके बेटी को प्रताड़ित किया जाना शुरू कर दिया गया।

इसकी जानकारी उसकी बेटी आरती कुमारी के द्वारा परिजनों को दी जाती रही। इस मामले में 15जुलाई को वे लोग उसके बेटी के ससुराल आते, इससे पहले ही 13 जुलाई को उसकी पुत्री की हत्या कर शव को फंदे से लटका दी गयीं। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों को मृतका की शव मिली। पुलिस ने शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा।जहां से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।














