*#हाईवा की बेलगाम गति के कारण निरंतर होती है दुर्घटनाएं, हाईवा के परिचालन का समय रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक निर्धारित करे जिला प्रशासन :- अमित कुमार
*#फोरलेन सड़क निर्माण में बिना ढके चल रहे ओवरलोड मिट्टी से भरे हाईवा, सड़क पर जा रहे राहगीरों को देखने में होती परेशानी :- माले
*#बिरौली चौक समेत व्यस्त चौक-चौराहों पर स्पीड ब्रेकर व गोलंबर बनवाने की भाकपा-माले ने की मांग
*#डंपरों की बेलगाम गति के कारण पूर्व में दर्जनों लोगों की जा चुकि है जान लेकिन फिर भी प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं है
पूसा।संवाददाता।
भाकपा-माले के जिला स्थायी समिति के सदस्य सह पूसा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण में लगे हाईवा की बेलगाम गति के कारण पूसा व कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में निरंतर दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसमें दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। कल गुरूवार को ही सीएसपी संचालक मोरसंड निवासी राजेश रंजन को तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। फोरलेन सड़क निर्माण में लगी कंपनी ने सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रखी है। जिला प्रशासन सुप्त अवस्था में है। प्रशासन ने कंपनी को मनमानी करने की खुली छूट दे रखी है। हाईवा की तेज गति को नियंत्रित करने व फोरलेन सड़क निर्माण में बिना ढके चल रहे ओवरलोड मिट्टी से भरे हाईवा को ढककर चलाने का निर्देश देना जिला प्रशासन का काम है। लेकिन प्रशासन इस सब पर ध्यान नहीं देती। बिना ढ़के सड़क पर ओवरलोड मिट्टी भरकर ढ़ोने के कारण सड़क पर धूल की आँधी चलती रहती है जिससे सड़क पर राहगीरों को देखने में काफी परेशानी होती है। धूल में दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा हमेंशा बना रहता है।

माले सचिव ने जिलाधिकारी से फोरलेन सड़क निर्माण में लगे हाईवा के परिचालन का समय रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक निर्धारित करने, हाईवा की गति सीमा तय करने, ओवरलोड करके मिट्टी ढोने पर रोक लगाने, सभी परियोजनाओं में मिट्टी या अन्य निर्माण सामग्री ढो रहे वाहनों को ढककर चलाने का आदेश देने, पूसा के बिरौली चौक समेत व्यस्त चौक-चौराहों पर स्पीड ब्रेकर व गोलंबर बनवाने की मांग की है।













