श्यामली श्री ने शुरू किया भदोही में फिल्म ” महिमा भोले बाबा के ”
निर्माता राजकुमार पांडेय और निर्देशक रवि सिन्हा की फिल्म महिमा भोले बाबा के की शूटिंग इस समय भदोही में जोर शोर से चल रही है ।
अभिनेत्री श्यामली श्री ने बताया कि राजकुमार पांडे जी के साथ काम करने के लिए बहुत समय से सोच रही थी और फिर जब यह मौका मिला तो मैंने हाँ कह दिया !
साईं दीप फिल्म्स के साथ ये मेरी पहली फिल्म है और मैं बहुत उत्साहित हूं ।

साथी कलाकार ऋचा दीक्षित और श्यामली श्री की मस्ती पूरी सेट पर देखने को मिल रही है और उम्मीद है कि ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।












