-सतीश सिंह होंगे मधेश प्रदेश के नये मुख्यमंत्री
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
जनमत पार्टी के सतीश सिंह मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को जनमत पार्टी की केन्द्रीय कार्यालय में बैठक के बाद सतीश सिंह के नाम की घोषणा की गयी। जनमत पार्टी के सुप्रीमो इन दिनों अमरीका में हैं।वे वही से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इनकी सहमति दी। सतीश सिंह मधेश प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जनता समाजवादी पार्टी की बहुत के चलते मधेश प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री मो.लाल बाबू राउत बने।वे पांच साल अपना कार्यकाल पूरा किए थे । दुसरे कार्यकाल में सरोज कुमार यादव जसपा के ही मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन इसवार जनमत, नेकपा एमाले, माओवादी, नेकपा एस मिलकर सरकार बना रही है। बुधवार को हुई विश्वास मत में सरोज कुमार यादव ने एक मत से विश्वास मत हार गए। उनके पक्ष में 53मत मिले वहीं विपक्ष में 54मत मिले। जनता समाजवादी पार्टी का तीन दिवसीय राष्ट्रीय महाधिवेशन 9जून से जनकपुरधाम में होने जा रहा है।

जसपा के नेता तथा कार्यकर्ता राष्ट्रीय महाधिवेशन में जी जान से जुटे हैं। लेकिन आज के घटना क्रम से पार्टी में मायूसी छा गयी है। नये मुख्यमंत्री बनने जा रहे सतीश सिंह का घर सप्तरी जिला के तिलाढी गांव में है। जहां मधेशवादी नेता तथा नेपाल सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष स्व.गजेन्द्र नारायण सिंह का जन्म हुआ था। सतीश सिंह के पिता सुधाकर सिंह लोसपा से राष्ट्रीय सभा के सदस्य हैं। सतीश सिंह सप्तरी एक से जनमत पार्टी के बिधायक है।












