Advertisement

27 बिहार बटालियन के कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान

-27 बिहार बटालियन के कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान

मानपुर ।संवाददाता।

27 बिहार बटालियन एनसीसी के बैनरतले कमांडिंग आफिसर कर्नल अमर पारकर के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें कैडेट्स ने स्वच्छता में अपना अमूल्य योगदान दिया। इस कड़ी में सीताकुंड एवं विष्णु पद फल्गु नदी के आसपास स्थित गंदगी, कूड़ा कचरा और प्लास्टिक थैली आदि को एकत्रित किया।

वहीं कैडेटों द्वारा जल संरक्षण,स्वच्छता ,पानी के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी दी साथ ही साफ सफाई के बारे में बताया। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक से बनी हुई वस्तुएं पर्यावरण के लिए खतरा बन चुकी है उसका उपयोग ना करें। इस मौके पर सूबेदार मेजर जाकिर हुसैन, सूबेदार नेत्रा बहादुर थापा, सूबेदार मनोज राणा,नयाब सूबेदार संजय कुमार, बीएचएम राजेन्द्र सिंह, हवलदार बिरबल, दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद थे ‌।