Advertisement

अबकी बार 400 पार का मतलब पीओके की वापसी : मांझी

चंपारण की खबर::
-अबकी बार 400 पार का मतलब पीओके की वापसी : मांझी

– गरीब का बेटा जब प्रधान मंत्री बना तो कुछ लोगों को पेट मे दर्द होने लगा : गृह राज्य मंत्री

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

इस बार 400 पर का मतलब पीओके की वापसी उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पूर्वी चंपारण लोक सभा के एनडीए प्रत्याशी राधामोहन सिंह के समर्थन में जिले के कोटवा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विरोधी पस्त हो चुके हैं,वे सभी घबरा गए हैं। उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की जब तक देश में एनडीए की सरकार रहेगी संविधान को कोई छू नहीं सकता है। पीओके पाप है, मोदी जी उस कलंक को मिटाना चाहते हैं।जिसके लिया 400 सौ से ज्यादा सीटे जितने की जरूरत है। जबकि विरोधी पार्टी झूठ व भ्रामक प्रचार में जुटी हुई है।पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में लाना है। विरोधी उसमें बाधा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।मोदी जैसा प्रभावशाली नेता पूरी दुनिया में कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जब रूस – यूक्रेन युद्ध में फंसे 22 हजार भारतीय छात्रों को वापस देश बुलाया गया। तो मोदी की विश्व में बद्शाहत से भारत ही नहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के छात्र भी भारत के झंडे लेकर वापस लौटने में सफल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जब गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना है तो कुछ लोगों को दर्द हो रहा है।वैसे लोग जम्मू कश्मीर से 370 हटाना नहीं चाहते थे।

प्रधानमंत्री ने देश में 4 करोड़ लोगों को घर दिया दिया है, 3 करोड़ और घर के लिए स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा की 70 वर्ष से अधिक के उम्र के सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया गया है। किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों को एक एक कर गिनाया।और कहा की मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है।उन्होंने अपने समाज के लोगो को अपील करते हुए कहा की कुंए की तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं है,समुंद्र के साथ होने की जरूरत है।भाजपा ही ऐसी पार्टी जो सभी की विकास के लिए संकल्पित है।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने कहा की आज घर घर शौचालय,बिजली,पानी,राशन सहित अन्य लाभकारी योजनाएं हर घर पहुंच पाई है।वही सभा को बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा की 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी।आज किसान,नौजवान,महिलाओं के लिए कई कार्य किए गए है।वही सभा को संबोधित करते हुए भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा की 2005 से जीरो से एनडीए की सरकार ने विकाश कार्य करना शुरू किया आज बिहार हीरो बना है।गरीब परिवारों को सरकार ने दो दो लाख रुपए की सहायता राशि देकर रोजगार देने का काम कर रही है।वही सभा को पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार,पवन जायसवाल,पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह,संतोष कुशवाहा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।सभा की अध्यक्षता अमित कुमार,विनोद एवं नंदू राय ने किया वही संचालन राजेश्वर प्रसाद यादव ने की।मौके पर प्रभावती देवी,हिमांशु सिंह उर्फ गप्पु सिंह,ऋतुराज पांडेय,मंकेश्वर सिंह,विजय मांझी,नन्हे सिंह,अरविंद गुप्ता,शंभू प्रसाद,राजन दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।