चंपारण की खबर::
-तीन हथियार तस्करों को पुलिस ने दबोचा
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए तीन हथियार तस्करों को छतौनी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो हथियार और छह कारतूस बरामद हुए है। जानकारी के अनुसार मोतिहारी एसपी को सूचाना मिली की हथियार तस्कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में इकट्ठा हुए हैं। जिसके बाद एसपी ने सदर एएसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया । जिसके बाद छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, दरोगा मुकेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छतौनी के बस स्टैंड में छापेमारी कर तीन हथियार तस्करों को धर दबोचा।

एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छतौनी थाने से हथियार के साथ तीन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार इन तीनों अपराधियों पर पहले से ही लूट हत्याकांड सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इनके लिंकेज की जांच कर रही है आखिर हथियार बेचने और लेने में उनके साथ कौन-कौन लोग काम करते हैं।















