-सुपौल में पीठासीन अधिकारी की मौत, इलेक्शन ड्यूटी के दौरान पड़ा दिल का दौरा
संवाददाता।सुपौल।
सुपौल में बूथ नंबर 154 पर पीठासीन अधिकारी की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. ललन कुमार ठाकुर ने मतदान कर्मी के मौत की पुष्ट की है। उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन हार्ट अटैक की वजह से जान जान की आशंका है। मृतक पीआरएलएन + 2 हाई स्कूल रतनपुर में पदस्थापित शिक्षक शैलेंद्र कुमार कुमार हैं।
![]()
बताया जाता है कि सरायगढ़ के चांदपीपुर पंचायत के मनरेगा भवन केंद्र संख्या 154 पर तृतीय मतदान कर्मी शैलेंद्र 5 बजे सवेरे में मतदान केंद्र पर टहलने के दौरान अचानक गिरकर बेहोश हो गये, जिन्हें आनन-फानन में मतदान कर्मियों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही लाया गया. जहां डॉक्टर एस के सत्या ने मतदान कर्मी शैलेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया.













