Advertisement

शादी समारोह में आग से छह की मौत,पटाखे से पंडाल में लगी आग; एक-एक कर फटे 6 सिलिंडर

दरभंगा।संवाददाता।

-शादी समारोह में आग से छह की मौत,पटाखे से पंडाल में लगी आग, एक-एक कर फटे 6 सिलिंडर

 

दरभंगा जिले के अंटौर गांव में शादी समारोह में अगलगी से मातम पसर गया। बारातियों के पटाखे जलाने से लगी आग में झुलसने से छह लोगों की मौत हो गयी। आग आग की चपेट में आने से एक- एक कर छह रसोई गैस सिलिंडर फटे और चारों ओर लपटें उठने लगीं। मृतकों में एक दंपती, एक महिला और उसके तीन बच्चे के साथ 7 लोग की मौत खबर आ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार रात गांव में शादी थी। बारात के लिए एक खाली प्लॉट में पंडाल लगाया गया था। बारात रात करीब 11 बजे दरवाजे पर पहुंची और बाराती पटाखे छोड़ने लगे। पटाखे की चिंगारी से शामियाने में आग लग गयी। पल भर में इसकी लपटें आस पास के पड़ोसी के घर तक पहुंच गई। बगल के किराना दुकान पर सो रहे एक व्यक्ति ने दौड़कर घर के बाहर रखे अपने ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन को दूर ले जाकर खड़ा किया। फिर उसे बहन और उसके बच्चों के घर में फंसे होने की सूचना मिली। दोनों पति-पत्नी उनकी जान बचाने को घर में प्रवेश कर गए। इसी दौरान बरामदे पर रखा गैस सिलिंडर बलास्ट कर गया। इससे बगल में रखे डीजल के स्टॉक तक आग पहुंच गयी। इसके बाद आग ने भयानक रूप ले लिया और दंपती सहित सभी 7 लोग जिंदा जल गए।हादसे में टेंट की लाखों की संपत्ति भी राख हो गयी। देर रात पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अग्निशमन गाड़ी के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। उधर, घटना के बाद शादी वाले घर के सभी लोग फरार हो गए। हालांकि, गांव के एक मंदिर में अफरातफरी में सिंदूरदान की रस्म अदा की गयी।