Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में मलेरिया बीमारी से बचाव एवं इलाज के लिए प्रचार प्रसार का शुभारंभ

मलेरिया बीमारी से बचाव एवं इलाज के लिए प्रचार प्रसार का शुभारंभ

-चिकित्सा पदाधिकारी के कराया शुभारम्भ
-जागरूकता एवं बचाव पर बल

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर बन्दरा सीएचसी अस्पताल परिसर में मलेरिया बीमारी से बचाव एवं इलाज के लिए प्रचार प्रसार का शुभारंभ किया गया।शुभारम्भ प्रखण्ड स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद के द्वारा किया गया। इस दौरान इलाज के लिए आए रोगियो एवं उनके अभिभावकों,आशा वर्करों आदि के बीच पैंपलेट का वितरण करवाया गया।लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया गया।