Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के मलंगा में वोटिंग जनजागरूकता को लेकर निकाली प्रभात फेरी

-मलंगा में वोटिंग जनजागरूकता को लेकर निकाली प्रभात फेरी

-बीडीओ एवं पीयर थानाध्यक्ष भी थे शामिल
-वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटरों को किया गया जागरूक

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर मतदाताओं को जागरुक कर वोटर टर्न आउट में वृद्धि करने हेतु प्रखंड के मलंगा में गुरुवार को मतदान केंद्र पर वोटरों में जन जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली गई।इस दौरान बन्दरा बीडीओ आमना वसी एवं पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव भी मौजूद थे। बताया जाता है प्रखंड के बन्दरा पंचायत के मलंगा में वोटर वोटिंग का प्रतिशत अन्य क्षेत्रों के मुकाबले काफी कम रही है। जिसके कारण से यहां जन जागरूकता की जरूरत महसूस की गई है। लिहाजा सहायक निर्वाचन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 88 गायघाट सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बन्दरा के द्वारा गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय मलंगा उर्दू बन्दरा से मलंगा टोला बन्दरा तक प्रभात फेरी कार्यक्रम को हरी झंडी दिखा कर रवाना कराई गई एवं काफी दूर स्वयं चलकर सहभागिता भी निभाई गयी।

चुनाव कोषांग कर्मी शाहिद रेजा ने बताया कि इस दौरान वोटिंग को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। वोटिंग के महत्व उन्हें समझाए गए। बन्दरा बीडीओ आमना वसी ने बताया कि निर्वाचन विभाग एवं वरीय अधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में यह जागरूकता का कार्यक्रम चलाए गए हैं।