-पूजित अक्षत तथा श्री राम मंदिर का मौमंटो जनकपुर के घर- घर बांटा जा रहा
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
जनकपुरधाम में विश्व हिन्दू परिषद तथा हिन्दू स्वयं सेवक के कार्यकर्ताओं द्वारा जनकपुरधाम के घर -घर जाकर सियाराम घोष के साथ अयोध्या से आए पूजित अक्षत तथा श्री राम मंदिर का मौमंटो घर -घर बांटकर 22जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर में रंगोली बनाने, रामायण पाठ करने तथा अपने घर में दीपोत्सव मनाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। जनकपुरवासी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वेहद उत्साहित हैं। आमंत्रित आए लोगों माला तथा अंगवस्त्र तथा मिठाई खिलाकर जनकपुरवासी स्वागत कर रहे हैं। ऐसे ही नजारा देखने को मिला जव हिन्दू स्वयंसेवक के कार्यकर्ताओं ने जव राम युवा कमिटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी के घर पर आमंत्रित देने पहुंचे तो आमंत्रित करने वाले लोगों को उनकी पत्नी तारा देवी चौधरी नेआरती उतारी, फूल माला तथा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। फिर सभी को मिठाई खिलायी। 22तारीख को जनकपुरधामवासी को वेसव्री से इंतजार है। जानकी मंदिर में सबा लाख दीप प्रज्वलित किए जायेंगे। जानकी मंदिर में मंगलवार से नवाह आयोजित किया गया है।इसी तरह जनकपुरधाम के कई मठ मंदिर भी 22तारीख को अष्ठयाम, सुंदर काण्ड पाठ भंडारा आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

नेपाल जनता पार्टी के मधेश प्रदेश के अध्यक्ष शत्रुघ्न साह ने कहा कि पार्टी कार्यालय में 55हजार दीप 22तारीख को प्रज्वलित करने की जानकारी दी है।इसी स्टेशन परिसर में अवस्थित हनुमान मंदिर में सुंदर काण्ड पाठ तथा भंडारा आयोजित करने की जानकारी दी है। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत श्री राम रोशन दास बैष्णव ने मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव से मिलकर एक ज्ञापन पत्र सौंपा है।जिसमें 22जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन मधेश प्रदेश में सार्वजनिक छुट्टी देने के लिए आग्रह किया गया है।











