-ठंड से जिले के गांवों में बुर्जग पड़ रहे बीमार,घुटनों में जकड़न एवं दर्द के साथ सांस लेने पर संकट
-30से 35 मरीज रोज पहुंच रहे पास के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
-जिले के बॉर्डर इलाके में 45प्लस के लोगों में ज्यादा परेशानी
-ठंड के बीच लापरवाही भी हैं इसके कारण
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
लगातार ठंड के बीच 45 प्लस के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रखंड के पूर्वी तथा मुजफ्फरपुर,दरभंगा एवं समस्तीपुर जिले के बॉर्डर क्षेत्र के नजदीकी इलाके के लोग इन दिनों हाड़ कांपती ठंड में तबाह हैं। सीनियर सिटीजन के लोग इस ठंड में ज्यादातर बीमार पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी 45 प्लस के लोगों को हो रही है। हत्था हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सीएचओ ममता कुमारी ने बताया कि उनके यहां बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। सांस फूलने की बीमारी से इलाके के बुजुर्ग ज्यादा परेशान हैं। दम फूल रहे हैं।इससे कमजोरी हो रही है।खानपान संयमित एवं संतुलित नहीं है। मुंह खोलने पर सांस लेने में मरीजों को दिक्कत होती है। सोने की अवस्था में भी परेशानी होती है।पीड़ितों को मुंह खोलकर सांस लेना पड़ता है।घुटन जैसी शिकायते भी हैं। लिहाजा विशेष सतर्कता की सलाह दी जाती है। घुटनों में दर्द एवं जकड़न की परेशानी है।ठंड के बीच ज्यादातर लोगों के लापरवाही बरतना भी इसके कारण हैं।बिना चप्पल के खेतों में काम करने से घुटना एवं सांस की समस्या बढ़ रही है। कुछ लोग बिना चप्पल जूते के भी चलते रहते हैं। गेहूं के खेतों में पानी करने के लिए भी लोग बेख़ौफ़ अंदाज में इस ठंड में पानी पटाते दिखते हैं। लिहाजा ऐसे में ठंड के चपेट में आ बीमार पड़ रहे है।

उन्होंने बताया कि 30 से 35 मरिज रोजाना उनके सेंटर पर आ रहे हैं। जिसमें 30 से 40प्रतिशत लोगों को सांस की समस्या एवं घुटनों की समस्या दोनों की परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि सेंटर में उपलब्ध दबाए उन लोगों को दी जा रही है। साथ में परहेज करने की भी सलाह दी जा रही है। वहीं ठंड में बचने को लेकर पूर्ण सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है। गर्म कपड़ों,गर्म खानों ,गर्म पानी का प्रयोग करने एवं गर्म वातावरण में रहने को कहा जा रहा है।बिना कपड़ों एवं जरूरतों के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है। मरीज की बढ़ते संख्या को देखते हुए हत्था केंद्र पर स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने तथा गर्म कपड़ा पहनने एवं खान-पान,रहन-सहन को लेकर भी सतर्क किया जा रहा है।















