-बन्दरा के रतवारा में सीनियर सिटीजन काउंसिल की बैठक आयोजित, किसान नेता रघुनंदन प्रसाद सिंह अध्यक्ष घोषित
-संगठन विस्तार एवं हेल्थ कैम्प लगाने की घोषणा
-सचिव एवं कोषाध्यक्ष भी मनोनीत किए गए
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखण्ड सीनियर सिटीजन काउंसिल की बैठक रविवार को रतवारा में आयोजित की गईं।कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सह रेड क्रॉस सोसाइटी एवं प्रगतिशील सीनियर सिटीजन के जिला अध्यक्ष उदय प्रसाद सिंह ने किया ,जबकि संचालन पूर्व सरपंच देवेंद्र पांडेय कर रहे थे।

पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में किसान नेता रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू के काउंसिल के प्रखण्ड अध्यक्ष बनने की सपुष्टि की गई। मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार के साथ हेल्थ कैंप भी लगाया जाएगा।
इस दौरान आनंद कुमार को सचिव और वीरचंद्र ब्रह्मचारी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।पूर्व जिलाधिकारी विष्णु देव प्रसाद सिंह द्वारा प्रदत्त भगवत गीता का वितरण सदस्यों में किया गया।

मौके पर जेसी झा,सुरेंद्र प्रसाद सिंह,उप्पल,अजय कुमार,रामप्रवेश चौधरी,भूषण पाठक,लाल नारायण ठाकुर, राम विनोद सिंह,शिवकुमार त्रिवेदी, जनार्दन प्रसाद शर्मा, शंभू महतो, श्याम नंदन पोद्दार, रामबाबू चौधरी, महेश्वर राय, किशोरी राय, अजय कुमार, उपेंद्र त्रिवेदी आदि भी थे।











