-10 साल बनाम 15 महीना के कार्यों पर भाजपा जवाब दे: शक्ति सिंह यादव
पटना।सम्वाददाता।
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद की उपस्थिति में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है तो भाजपा यह बताये की एक विभाग में 2 लाख 17 हजार नौकरी 70 दिनों के अंदर महागठबंधन सरकार ने दी है जो देश के लिए एक नजीर है।
इन्होंने ने कहा केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार 10 सालों से सत्ता में है कितने लोगो को नौकरियां दी है ,भाजपा यह बताये जबकि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बातें कही थी जो जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं दिखा। 10 साल से भाजपा सत्ता में वह 20 करोड़ नौकरी देने का वादा करके मुकर गई । केंद्र ने 20 करोड़ लोगों की जगह सिर्फ 7 लाख 22 हजार 331 लोगों को ही नौकरी दी। जबकि तेजस्वी प्रसाद यादव ने जिस संकल्प के साथ 2020 के चुनाव में जो वादा और संकल्प लिया था उसे नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार पूरा कर रही है । जो 5 लाख से ऊपर लोगों को नौकरियां अब तक दी जा चुकी है,जो स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

इन्होंने कहा कि 10 साल बनाम 15 महीने में क्या अंतर रहा है ये हर क्षेत्रों में दिख रहा है। भाजपा यह बताये कि किन-किन क्षेत्रों में उन्होंने काम किए हैं लोगों को भ्रम और जुमलेबाजी में फंसाने का काम ना करें।
इन्होंने महागठबंधन सरकार के उपलब्धियों की विशेष रूप से चर्चा की और कहा कि तेजस्वी जी का यह नारा पक्का वादा अडिग इरादा! पूर्ण प्रण, पूर्ण संकल्प।
जबसे आई नीतीश-तेजस्वी सरकार
बिहार में अपार रोजगारे-रोजगार है!संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, सारिका पासवान, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, प्रोफेसर चंद्रदीप यादव, अरुण कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित थे।












