Advertisement

ठंड के कारण मुजफ्फरपुर जिले में स्कूल के समय में बदलाव

-ठंड के कारण मुजफ्फरपुर जिले में स्कूल के समय में बदलाव

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

 

जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने ठंड को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया है ।यह आदेश 12 जनवरी से 16 जनवरी तक लागू रहेगा जिलाधिकारी ने पत्र जारी कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया है।

यह दिया आदेश:

वर्तमान में जिले में बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
इसलिए मुजफ्फरपुर जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एव आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को पूर्वाह्न 09:30 बजे से पूर्व एवं अपराह्न 03:30 के पश्चात संचालित किये जाने पर प्रतिबंध रहेगा । मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। उपरोक्त आदेश दिनांक-12.01.2024 से लागू होगा एवं दिनांक 16.01.2024 तक प्रभावी रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सरैया, सभी पुलिस उपाधीक्षक, मुजफ्फरपुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं सभी थानाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर को निर्देश दिया जाता है कि इस आदेश का दृढतापूर्वक अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।